श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर चांटीडीह में विराट हिन्दू सम्मेलन, उमड़ा समाजजन का सैलाब

बिलासपुर। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के पावन अवसर पर गुरुवार को चांटीडीह बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। सम्मेलन का आयोजन हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति चांटीडीह द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बिलासपुर विभाग के संघ चालक डॉ. राजकुमार सचदेव रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के राज्य मंत्री एवं रजक कार बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विश्व हिन्दू परिषद की प्रांत सह-संयोजिका प्रीति दुबे शामिल हुईं। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रसिद्ध कथावाचक पं. श्यामकांत उपाध्याय ने की।

यह विराट सम्मेलन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ। इससे पहले दोपहर 1 बजे से भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाट्य मंचन की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आयोजन स्थल रामायण चौक, चांटीडीह में पूरी तरह भक्तिमय वातावरण बना रहा।

आयोजकों ने पहले से ही नागरिकों से केसरिया, लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनकर परिवार सहित शामिल होने की अपील की थी, जिसका व्यापक असर देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी उपस्थित लोगों को भोग-प्रसाद का वितरण भी किया गया। यह सम्मेलन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर उभरा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई