दुर्ग के अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल का तबादला, कबीरधाम जिला पंचायत के CEO बने

रायपुर। दुर्ग जिले के अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल का प्रशासनिक आधार पर तबादला कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अभिषेक अग्रवाल (आर.आर. 2013, प्रवर श्रेणी) को जिला दुर्ग से स्थानांतरित करते हुए जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के पद पर पदस्थ किया गया है।
यह पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई है। शासन के इस निर्णय के बाद कबीरधाम जिला पंचायत में प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी अब अभिषेक अग्रवाल संभालेंगे।






