जशपुर में सिंचाई क्रांति की तैयारी, किसान–अधिकारी दल अध्ययन दौरे पर रवाना

बिलासपुर।जशपुर जिले में आधुनिक सिंचाई व्यवस्था लागू करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। बगिया क्षेत्र में प्रस्तावित MCAD (मॉडर्नाइजेशन ऑफ कमांड एरिया डेवलपमेंट) सिंचाई योजना को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए किसानों और अधिकारियों का एक संयुक्त अध्ययन दल मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुआ है।

इस दल को 15 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया गांव से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद 16 जनवरी को सभी सदस्य बिलासपुर–इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन से भोपाल के लिए निकले। यह अध्ययन यात्रा जशपुर जिले की मैनी नदी पर प्रस्तावित बगिया दाबित उद्वहन सिंचाई योजना को तकनीकी रूप से मजबूत और सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

MCAD योजना भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर अप्रैल 2025 में शुरू की गई थी। बगिया क्लस्टर के लिए इस योजना को 19 सितंबर 2025 को करीब 95 करोड़ 89 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। इस परियोजना से बगिया सहित 13 गांवों के लगभग 9,866 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को खरीफ और रबी दोनों मौसम में सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

योजना का निर्माण कार्य 30 सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है, जिसके बाद पांच वर्षों तक इसका संचालन और रखरखाव किया जाएगा। MCAD योजना के तहत आधुनिक दाबित पाइपलाइन नेटवर्क, सौर ऊर्जा आधारित बिजली व्यवस्था, SCADA और IoT तकनीक से जल प्रबंधन, जीआईएस मैपिंग और पानी के बेहतर उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह योजना “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” के सिद्धांत पर आधारित है, जिससे किसानों की पैदावार और आमदनी बढ़ने की उम्मीद है।

अध्ययन दल 16 से 19 जनवरी 2026 तक मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में स्थित मोहनपुरा और कुंडालिया वृहद सिंचाई परियोजनाओं का अध्ययन करेगा। इस दल में जल संसाधन, कृषि और उद्यानिकी विभाग के 32 अधिकारी-कर्मचारी और 13 गांवों के 26 किसान शामिल हैं। यह अध्ययन यात्रा छत्तीसगढ़ में आधुनिक और टिकाऊ सिंचाई व्यवस्था लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई