भिलाई में देर रात शराब पार्टी के दौरान हंगामा, बर्खास्त सिपाही ने इंस्पेक्टर को मारा थप्पड़, रिवॉल्वर से फायरिंग

भिलाई (दुर्ग): भिलाई में देर रात आयोजित एक शराब पार्टी के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। पार्टी में मौजूद एक बर्खास्त सिपाही ने कथित तौर पर पुलिस इंस्पेक्टर को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद गुस्से में आकर इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि पार्टी में शराब के नशे में कई लोग मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर बर्खास्त सिपाही और पुलिस इंस्पेक्टर के बीच विवाद शुरू हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि सिपाही ने इंस्पेक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली और फायर कर दिया। गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन पार्टी में मौजूद लोग दहशत में आ गए। बाद में वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद मौके से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को डिलीट किए जाने की भी चर्चा है। पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई