वेतन विसंगति को लेकर सहायक शिक्षकों का आंदोलन, 17 जनवरी को राज्यव्यापी हड़ताल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। वर्षों से लंबित मांगों को लेकर सहायक शिक्षक 17 जनवरी को एक दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल पर जाएंगे। इस फैसले से शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है।

बिलासपुर में सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग के शिक्षकों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की। यह हड़ताल छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले की जाएगी। शिक्षकों का कहना है कि वेतन विसंगति का मामला कई वर्षों से लंबित है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

शिक्षकों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है कि सरकार की ओर से किए गए वादों, यानी “मोदी की गारंटी”, के बावजूद उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं। बैठक में शिक्षकों ने साफ कहा कि 17 जनवरी की हड़ताल सिर्फ शुरुआत है। यदि इसके बाद भी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

सहायक शिक्षकों की प्रमुख मांगों में एलबी संवर्ग के शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान लागू करना, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर सभी लाभ देना, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करना और ऑनलाइन उपस्थिति के लिए बीएसके की बाध्यता खत्म करना शामिल है।

बैठक में हड़ताल को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां भी तय की गईं। अब सभी की निगाहें 17 जनवरी पर टिकी हैं, जब राज्यभर के सहायक शिक्षक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद सरकार इस आंदोलन पर क्या रुख अपनाती है, यह देखना अहम होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई