रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 13 जनवरी को, 5 पदों के लिए 37 प्रत्याशी मैदान में

रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव 13 जनवरी 2026 को होगा। वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक प्रेस क्लब परिसर में आयोजित की जाएगी। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की प्रक्रिया भी उसी दिन शुरू हो जाएगी। चुनाव को लेकर क्लब के सदस्यों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक मतदाता सूची 1 जनवरी को प्रकाशित की गई थी। दावा-आपत्ति की अवधि में 114 सदस्यों से आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनका निराकरण कर 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई।

6 से 8 जनवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए कुल 38 नामांकन आए। 9 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की गई और सभी को वैध पाया गया। 10 जनवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया में संयुक्त सचिव पद से एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया।

इस प्रकार, अब कुल 5 पदों के लिए 37 प्रत्याशी चुनाव में हैं और सभी मतदाताओं को एकजुट करने में जुटे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button