साधु के भेष में भीख मांग रहा युवक निकला मुस्लिम, दुर्ग में लोगों की सतर्कता से खुला मामला

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साधु के भेष में घर-घर भीख मांग रहा एक युवक मुस्लिम निकला। युवक के हाव-भाव और बातों पर संदेह होने के बाद स्थानीय लोगों ने उससे धार्मिक सवाल पूछे, जिनका वह सही जवाब नहीं दे सका। इसके बाद मामला सामने आया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, युवक भगवा वस्त्र पहनकर तंबूरा बजाते हुए “राम-राम” और “जय श्रीराम” का उद्घोष कर रहा था। जामुल थाना क्षेत्र में लोगों को उस पर शक हुआ तो उन्होंने उससे भगवान राम के पिता का नाम और लंका दहन से जुड़े सवाल पूछे। युवक सवालों पर घबरा गया और कोई जवाब नहीं दे सका। जब उससे गायत्री मंत्र सुनाने को कहा गया तो वह रोने लगा और छोड़ देने की गुहार लगाने लगा।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान पहले उसने अपना नाम यादव बताया, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने अपना नाम हवलदार, पिता का नाम मुस्तफा बताया और खुद को मुस्लिम बताया। पुलिस जांच में सामने आया कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और बिना किसी एंट्री के एक दरगाह में रुका हुआ था।

युवक की निशानदेही पर पुलिस ने मौर्या टॉकिज के पास स्थित एक मजार के आसपास से एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि साधु के भेष में भीख मांगने वाले ऐसे लोगों का एक समूह सक्रिय हो सकता है, जो अलग-अलग इलाकों में इसी तरह घूम रहा है।

इस मामले में सीएसपी छावनी ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। संदेह के चलते दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इनका मकसद सिर्फ भीख मांगना था या इसके पीछे कोई और उद्देश्य छिपा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button