नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से ट्रेन रद्द, समपार फाटक रहेगा बंद

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण टाटानगर–बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस (18113/18114) को 14 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है। इससे यात्रियों को कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह नॉन इंटरलॉकिंग कार्य रेल संचालन की सुरक्षा और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है, इसलिए अस्थायी रूप से ट्रेन का संचालन रोका गया है।

इसके साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में बीरसिंहपुर और नौरोजाबाद स्टेशनों के बीच स्थित मानव सहित समपार फाटक नंबर बीके-82 (देवगवा रोड) को मरम्मत के लिए बंद किया जाएगा। यह फाटक 9 जनवरी की रात 8 बजे से 10 जनवरी की सुबह 8 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है। फाटक बंद रहने के दौरान सड़क यातायात के लिए बीरसिंहपुर–नौरोजाबाद के बीच किमी 948/03–05 पर बने अंडरपास का उपयोग किया जा सकता है। यात्रियों और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई