प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लोगों को मकान दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का सिविल लाइन पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चार अलग-अलग ठगी की घटनाओं का पर्दाफाश किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अलग-अलग इलाकों में मोटरसाइकिल बदल-बदलकर जाते थे और लोगों को सरकारी योजना में जल्दी और ज्यादा लाभ दिलाने का भरोसा दिलाते थे। इसके बदले वे नकद रुपये और सोने-चांदी के जेवरात ले लेते थे। बाद में जब पीड़ित पैसे या योजना के बारे में पूछते, तो आरोपी यह कहकर टाल देते थे कि योजना रद्द हो गई है।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें हर वारदात के दौरान दो आरोपी पैशन प्रो मोटरसाइकिल से आते-जाते दिखाई दिए। फुटेज और पीड़ितों की जानकारी के आधार पर दीनदयाल कॉलोनी के रामप्रसाद यादव और जितेंद्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जानकी भट्ट, उषा साहू, अगमदास टंडन और शांति बाई यादव से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल, 4,500 रुपये नकद और करीब 2 लाख 56 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए।

जांच में यह भी सामने आया कि ठगी से मिले जेवरात गनियारी निवासी कन्हैया सोनी के पास गिरवी रखे गए थे। पुलिस ने कन्हैया सोनी को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई