लोकतंत्र की ओर पहला कदम: बिलासपुर में मतदाता बनने को उत्साहित युवा, 1500 से ज्यादा आवेदन

बिलासपुर।जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहली बार मतदान का अधिकार पाने के लिए बड़ी संख्या में युवा आगे आ रहे हैं और अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर रहे हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य तेज़ी से जारी है। 3 जनवरी की स्थिति में अब तक 1500 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। ये सभी आवेदन नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से जमा किए गए हैं।

यह अभियान खासतौर पर उन युवाओं के लिए है, जो 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। पहली बार वोट डालने का मौका मिलने को लेकर युवाओं में खासा जोश नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों और विशेष शिविरों में युवाओं की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है।

खास बात यह है कि इस विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान अब तक नाम काटने के लिए फॉर्म-7 और नाम या पते में सुधार के लिए फॉर्म-8 का एक भी आवेदन नहीं आया है। यानी इन दोनों श्रेणियों में आवेदन की संख्या फिलहाल शून्य बनी हुई है।

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। बढ़ती आवेदन संख्या यह साफ दर्शाती है कि बिलासपुर के युवा अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर अब पहले से अधिक जागरूक और जिम्मेदार हो रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई