Fire In Scorpio: सेंदरी के आगे चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लगी….
कार सवार पांच लोग सुरक्षित बाहर निकले ...

बिलासपुर से लौटते समय सेंदरी के आगे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती स्कॉर्पियो कार में अचानक भीषण आग लग गई। (Fire In Scorpio) आग की लपटें उठते ही चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और सूझबूझ दिखाते हुए कार में सवार सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
मामला कोनी थाना क्षेत्र का (Fire In Scorpio)
कुछ ही पलों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और स्कॉर्पियो जलकर पूरी तरह खाक हो गई। कार सवार सभी लोग मध्यप्रदेश के कोतमा अनूपपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। यह पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है……





