मनरेगा के नाम बदलने और बजट हिस्सेदारी में बदलाव पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सरकण्डा में विरोध प्रदर्शन

बिलासपुर। मनरेगा योजना का नाम बदलने और वित्तीय हिस्सेदारी में बदलाव के खिलाफ बिलासपुर में कांग्रेस ने रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सरकण्डा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-03 ने नेताजी सुभाष चौक से सीपत चौक तक रैली निकालकर केंद्र सरकार के फैसले का विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन कर दिया है, जिससे योजना की मूल भावना कमजोर होगी। साथ ही वित्तीय हिस्सेदारी को पहले के 90:10 से घटाकर 60:40 करने का फैसला राज्यों पर भारी बोझ डालेगा और इसका सीधा असर गरीब मजदूरों और ग्रामीण परिवारों पर पड़ेगा।

प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद साहू, पार्षद, पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे मजदूरों, किसानों और गरीबों के हक की लड़ाई जारी रखेंगे और केंद्र सरकार की “जनविरोधी नीतियों” का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सरकार तुरंत अपना फैसला वापस ले और मनरेगा को उसकी पूर्व स्थिति में बहाल किया जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई