बिलासपुर : बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस निलंबित, हजारों वाहन ब्लैकलिस्ट

बिलासपुर। शहर में यातायात नियमों को ताक पर रखने वाले अब सावधान हो जाएं। ट्रैफिक पुलिस ने बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्ती शुरू कर दी है। ऐसे ड्राइवरों के खिलाफ चालान के साथ-साथ उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कई वाहन चालक लगातार ट्रैफिक नियमों को तोड़ते पाए जा रहे हैं। इन मामलों में संबंधित चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, लाइसेंस निलंबन के लिए आरटीओ को रिपोर्ट भेजी जा रही है। इसके साथ ही जिन मामलों में नियम अनुसार लाइसेंस रद्द करने का प्रावधान है, उन्हें भी आगे बढ़ाया जा रहा है।

सिर्फ चालकों पर ही नहीं, बल्कि वाहनों पर भी कार्रवाई हो रही है। अब तक करीब 2 हजार से ज्यादा मामलों में लाइसेंस निलंबन के लिए रिपोर्ट भेजी गई है, वहीं जुलाई तक 29 हजार से अधिक वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने की जानकारी आरटीओ को दी गई है।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई किसी को डराने के लिए नहीं, बल्कि सड़क पर सुरक्षित माहौल बनाने के लिए की जा रही है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें, क्योंकि लापरवाही से खुद की और दूसरों की जान खतरे में पड़ती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई