काम बंद–कलम बंद आंदोलन की तैयारी तेज, नवा रायपुर फेडरेशन का विभागों में संपर्क अभियान

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रस्तावित 29, 30 और 31 दिसंबर 2025 के काम बंद–कलम बंद आंदोलन को सफल बनाने के लिए नवा रायपुर फेडरेशन द्वारा सभी विभागों में टेबल टू टेबल संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से कर्मचारियों और अधिकारियों से सीधे संवाद कर आंदोलन की रणनीति और कार्ययोजना साझा की जा रही है।

अभियान के दौरान प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कर्मचारियों और अधिकारियों से मुलाकात कर आंदोलन की तैयारियों की जानकारी ली और सभी से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन कर्मचारियों के हित में है और इसकी सफलता के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।

संपर्क अभियान में शामिल कर्मचारियों और अधिकारियों ने आंदोलन को समर्थन देने की सहमति जताई और 29, 30 व 31 दिसंबर को नवा रायपुर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों में हड़ताल को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर नवा रायपुर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संरक्षक एवं संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू ने आंदोलन में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस संपर्क अभियान में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन और उससे जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से आंदोलन को लेकर माहौल बनाने और कर्मचारियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई