धान खरीदी में लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, दो पटवारी निलंबित

धान खरीदी कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर बलरामपुर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो पटवारियों को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई तहसील रामचंद्रपुर में पदस्थ पटवारी बंधन राम और तहसील रामानुजगंज में पदस्थ पटवारी विजय यादव के खिलाफ की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, धान खरीदी वर्ष 2025–26 के दौरान दोनों पटवारियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही की, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत है। मामले को गंभीर मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत यह कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि के दौरान पटवारी बंधन राम का मुख्यालय तहसील कार्यालय कुसमी और पटवारी विजय यादव का मुख्यालय तहसील कार्यालय शंकरगढ़ निर्धारित किया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि में दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई