Congress protest: निजीकरण के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

बिलासपुर।भिलाई स्टील प्लांट और मैत्री बाग के निजीकरण के विरोध में बिलासपुर में यूथ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। नेहरू चौक पर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।

यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट जैसे बड़े सार्वजनिक संस्थान आज़ादी के बाद से रोजगार और लोगों की रोजी-रोटी का मजबूत आधार रहे हैं। ऐसे में इन्हें निजी हाथों में सौंपना आम जनता और युवाओं के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भिलाई स्टील प्लांट के साथ-साथ मैत्री बाग और स्कूलों को भी निजीकरण के दायरे में लाने की तैयारी की जा रही है, जो बेहद गंभीर चिंता का विषय है।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया और उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूथ कांग्रेस ने उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के अधिकारों और रोजगार की रक्षा के लिए वे सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई