भिलाई में पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा कल से, लाखों श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक प्लान जारी

भिलाई के जयंती स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें देश-प्रदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भारी भीड़ को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी और रूट चार्ट जारी किया है।

यातायात पुलिस के अनुसार 25 दिसंबर से कथा समाप्ति तक जयंती स्टेडियम और आसपास के इलाकों में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनी रहे और जाम की स्थिति न बने।

वीआईपी पास वाले वाहन चालक चोपड़ा पेट्रोल पंप से प्रवेश कर हेलीपैड ग्राउंड में अपने वाहन पार्क करेंगे। वहीं पुलिस पेट्रोल पंप के सामने से प्रवेश करने वाले वीआईपी वाहन कला मंदिर और उसके सामने निर्धारित वीआईपी पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।

ऑटो और बस चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे श्रद्धालुओं को पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे स्थित पार्किंग या सेक्टर-7 स्कूल ग्राउंड पार्किंग में ही उतारें। इसके बाद श्रद्धालुओं को कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा।

इसके अलावा उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक तक फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जयंती स्टेडियम कटिंग से कथा स्थल तक पैदल आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई