राज्य युवा महोत्सव में मंच व्यवस्था को लेकर विवाद, विधायक अमर अग्रवाल नाराज़

बिलासपुर में आयोजित राज्य युवा महोत्सव के दौरान उस समय असहज स्थिति बन गई, जब सीनियर विधायक अमर अग्रवाल मंच की बैठक व्यवस्था से नाराज़ हो गए। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने खुले मंच से कलेक्टर संजय अग्रवाल पर नाराजगी जताई और कहा कि VVIP मंच पर उनके लिए उचित बैठने की व्यवस्था नहीं की गई, जबकि वे सीनियर विधायक हैं।
विवाद बढ़ता देख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने तुरंत स्थिति संभालते हुए अमर अग्रवाल को फ्रंट रो में बैठने की व्यवस्था करवाई। इसके बाद विधायक शांत हुए और कार्यक्रम आगे बिना किसी रुकावट के संपन्न हुआ।
इस घटना के कुछ देर बाद महोत्सव के कार्यक्रम सामान्य रूप से जारी रहे।





