मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का हमला, कहा– रोजगार बढ़ने पर आपत्ति क्यों?

रायपुर। मनरेगा का नाम बदले जाने को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर गांव वालों को अब 100 से बढ़ाकर 125 दिन का रोजगार मिल रहा है, तो कांग्रेस को इसमें परेशानी क्यों हो रही है।

विजय शर्मा ने कहा कि गांवों में अच्छे बदलाव दिख रहे हैं और ग्रामीण खुद इसके लिए तैयार हैं। ऐसे में कांग्रेस को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा महात्मा गांधी की विचारधारा के ज्यादा करीब है। सिर्फ बयानबाजी और प्रदर्शन से कुछ नहीं होता, जनता के बीच जाकर काम करना पड़ता है। डिप्टी सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि कल फिर कांग्रेस चुनाव हारेगी तो EVM को दोष देगी।

पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों से मुलाकात को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में जो जरूरी बदलाव हैं, उन्हें किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से चर्चा कर वेटिंग लिस्ट बढ़ाने का आग्रह किया जाएगा। रविवार को अभ्यर्थियों की सभी समस्याएं सुनी गई हैं।

शक्ति जिले के एक युवक की केरल में मौत के मामले में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि उनकी मांग सही है, लेकिन इस दिशा में कार्रवाई पहले से ही चल रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना से सबक लेने की जरूरत है और यह समझना चाहिए कि घुसपैठ को लेकर लोगों में कितना गुस्सा है।

इसके साथ ही गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार पुलिस पेट्रोलिंग के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस की निगरानी और सख्त की जाएगी और ड्रोन पेट्रोलिंग की ओर कदम बढ़ाया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई