पल्स पोलियो अभियान को लेकर तैयारियां पूरी, 21 दिसंबर से जिले में पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

बलौदाबाजार। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तहत पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा, कार्ययोजना और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर दीपक सोनी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी सहयोग और तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए, ताकि जिले में पल्स पोलियो अभियान को पूरी तरह सफल बनाया जा सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अवस्थी ने जानकारी दी कि जिले के सभी गांवों और वार्डों में बूथ दलों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि अभियान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

बैठक में बताया गया कि पोलियो बूथ आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और पंचायत भवनों में लगाए जाएंगे। साथ ही विकासखंडवार कार्ययोजना और तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 21 दिसंबर 2025 से होगी। इस दिन 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथों पर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके बाद 22 और 23 दिसंबर को मॉप-अप दिवस के रूप में घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा दी जाएगी।

जिले में कुल 1 लाख 80 हजार 681 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें बलौदाबाजार विकासखंड में 41,821, भाटापारा में 34,045, कसडोल में 36,455, पलारी में 33,858 और सिमगा में 34,502 बच्चे शामिल हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई