Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

नितिन नबीन के नेतृत्व से भाजपा को मिलेगी नई मजबूती: बृजमोहन अग्रवाल

नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में नई पीढ़ी के मजबूत और जमीनी नेतृत्व का उदय हो रहा है। उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में हुई।

इस मौके पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव, दूरदर्शी सोच और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण उन्हें इस अहम जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह योग्य बनाता है। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन पहले छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी और बाद में प्रभारी रहे, जहां उन्होंने संगठन को नई दिशा और मजबूती दी।

अग्रवाल ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व और रणनीति के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली और पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल रही। संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।

सांसद ने नितिन नबीन की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक सच्चे जमीनी कार्यकर्ता हैं। उनका स्वभाव सरल और मृदुभाषी है तथा वे हर स्तर के कार्यकर्ताओं की बात ध्यान से सुनते हैं। यही वजह है कि संगठन में उन्हें व्यापक सम्मान और विश्वास प्राप्त है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिलना भाजपा में नई पीढ़ी के नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठन और मजबूत होगा और देशभर में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ेगा। अंत में उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का अनुभव और समर्पण पार्टी को आने वाले समय में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई