बिलासपुर में धान खरीदी पर सख्ती, 920 क्विंटल धान में गड़बड़ी, FIR दर्ज

बिलासपुर। जिले में धान खरीदी में सामने आ रही गड़बड़ियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज एक अहम समीक्षा बैठक ली।

इस बैठक में जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारी, जनपद पंचायत के सीईओ सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने सत्यापन के दौरान सामने आए हर बिंदु की विस्तार से जानकारी ली और साफ कहा कि धान खरीदी में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि एरमसाही क्षेत्र में किए गए सत्यापन में करीब 920 क्विंटल धान में गंभीर गड़बड़ी पाई गई है। मामले को गंभीर मानते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही आगे भी लगातार निगरानी और सख्त जांच के आदेश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी, ताकि ईमानदार किसानों को पूरा लाभ मिल सके और व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बना रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई