Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

आगजनी ने खोली प्रशासन की पोल, मल्हार नगर पंचायत की दमकल व्यवस्था पूरी तरह फेल

मल्हार (बिलासपुर)। बिलासपुर जिले की मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत मल्हार में शनिवार को हुई आगजनी की घटना ने स्थानीय प्रशासन की भारी लापरवाही को उजागर कर दिया। वार्ड क्रमांक 15 में एक खलिहान में अचानक आग लग गई, जिसमें दो पैरा के ढेर जलकर पूरी तरह राख हो गए। खलिहान में किसान द्वारा लगभग 70 से 80 कट्टी धान रखा गया था।

आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूझबूझ दिखाते हुए पास में रखे धान और खरही को सुरक्षित स्थान पर हटा दिया। खलिहान दो मकानों के बीच स्थित होने के कारण हालात बेहद गंभीर थे, लेकिन समय रहते लोगों की मदद से बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना के दौरान नगर पंचायत की दमकल व्यवस्था पूरी तरह नाकाम साबित हुई। दमकल वाहन की बैटरी खराब थी, जिसे ट्रैक्टर से खींचकर चालू करना पड़ा। ट्रैक्टर की भी बैटरी काम नहीं कर रही थी, इसलिए उसे धक्का देकर स्टार्ट किया गया। दमकल की लाइट खराब होने के कारण ट्रैक्टर की रोशनी में वाहन को घटनास्थल तक ले जाना पड़ा।

इतना ही नहीं, जब आग बुझाने के लिए पानी चालू किया गया तो दमकल वाहन के टैंक में पानी ही नहीं था। बताया गया कि टैंक में छेद होने के कारण पानी पहले ही बह चुका था। आग की वजह से बिजली का केबल भी जल गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद हो गई। इसके बाद बिजली विभाग को बुलाकर लाइन कटवाई गई और आनन-फानन में दमकल में पानी भरकर आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के किसी भी वाहन में बैटरी उपलब्ध नहीं है। पानी के टैंकर भी लंबे समय से खराब पड़े हैं और उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। वहीं, जिम्मेदार अधिकारी क्षेत्र में निवास नहीं करते, जिससे समस्याओं के प्रति उनकी उदासीनता साफ दिखाई देती है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दमकल और अन्य आपात सेवाओं की व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। समय रहते सुधार नहीं हुआ तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई