सुकमा में मीडियम भीमा सहित 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, हथियार किए जमा

सुकमा, छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मीडियम कैडर भीमा सहित 10 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल ₹33 लाख का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने एक AK-47 राइफल, दो SLR राइफल और एक BGL हथियार भी पुलिस के हवाले किए, जिससे संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित, सुकमा एसपी किरण चव्हाण और जिला कलेक्टर देवेश ध्रुव मौजूद रहे।

अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों ने सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है, जिसके तहत उन्हें पुनर्स्थापना और सहायता प्रदान की जाएगी।

सुरक्षा बलों ने इसे बस्तर क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को कमजोर करने और शांति स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई