बस्तर विश्वविद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जे पर सख्त राज्यपाल, तुरंत कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे और निर्माण कार्य को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि विश्वविद्यालय की भूमि को सुरक्षित रखा जाए और किसी भी तरह का अतिक्रमण तुरंत हटाया जाए।

राज्यपाल ने लोकभवन में मुख्य सचिव विकास शील से इस मामले पर चर्चा की और कहा कि विश्वविद्यालय की जमीन पर अनधिकृत निर्माण या किसी भी बाहरी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आदेश दिया कि जमीन को यथावत विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में रखा जाए।

राज्यपाल ने कहा कि यह विश्वविद्यालय खासतौर पर जनजातीय क्षेत्र के युवाओं की शिक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है। इस जमीन पर कब्जा करना शिक्षा के अधिकार और आने वाली पीढ़ियों के साथ अन्याय है।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि विश्वविद्यालय की भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण या राजनीतिक-प्रशासनिक हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा और इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई