कबीरधाम को मिलेगा अपना मेडिकल कॉलेज: 11 दिसंबर को होगा भूमिपूजन

कबीरधाम जिले के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जिले में बनने वाला बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज अब जल्द हकीकत बनने जा रहा है। इसको लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमिपूजन कार्यक्रम व्यवस्थित और जनसुलभ तरीके से आयोजित किया जाए। यह मेडिकल कॉलेज जिले की सबसे बड़ी स्वास्थ्य परियोजनाओं में से एक होगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉलेज सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव लाएगा। इससे जिले के युवाओं को डॉक्टर बनने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और आसपास के जिलों के मरीजों को भी इलाज में सुविधा मिलेगी।

11 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया जाएगा। प्रशासन इसकी तैयारियों में पूरी तरह जुटा हुआ है और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई