लोकसभा में बृजमोहन अग्रवाल ने रखी विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट, बताया – तेज़ी से आगे बढ़ रहा भारत

नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में सरकार की प्रमुख विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी सदन के सामने रखी। उन्होंने बताया कि देश में सड़क, रेलवे, ऊर्जा और वस्त्र उद्योग से जुड़ी योजनाएं तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं और इसका सीधा फायदा आम जनता को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं से देश में सोलर पार्कों की संख्या बढ़ी है, जिससे स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिला है। इससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हुई है और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिला है।

ग्रामीण इलाकों को मुख्य सड़कों से जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) से गांवों में विकास की रफ्तार तेज हुई है। अब दूरदराज के गांवों तक सड़क सुविधा पहुंच रही है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

ग्रीन हाईवे परियोजना के तहत पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए आधुनिक राजमार्ग बनाए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल रही है और प्रदूषण को कम करने में मदद मिल रही है।

रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। यात्रियों को बेहतर प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया और सुरक्षा की सुविधा मिल रही है।

इसके साथ ही, बीमार वस्त्र इकाइयों को फिर से शुरू करने और उद्योग को मजबूती देने के लिए पीएम मित्रा मेगा टेक्सटाइल पार्क योजना पर भी तेजी से काम हो रहा है। इससे आने वाले समय में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि विकास की रोशनी देश के हर नागरिक तक पहुंचे और भारत को तेज़ी से एक विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाया जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई