अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के नए कुलपति की तलाश शुरू, राजभवन से नोटिफिकेशन जारी

29 दिसंबर तक दावेदार कर सकते है आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए राजभवन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

राज्यपाल के हस्ताक्षर से जारी विज्ञापन में कुलपति पद के लिए दावेदारी करने वाले प्राध्यापकों से 29 दिसंबर 2025 तक आवेदन जमा करने को कहा गया है। वर्तमान कुलपति आचार्य अरुण दिवाकरनाथ वाजपेयी का कार्यकाल फरवरी 2026 में समाप्त हो रहा है, और राज्य सरकार ने उनके कार्यकाल में विस्तार देने में रुचि नहीं दिखाई है।

राज्य में संचालित शासकीय विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति राज्यपाल के हस्ताक्षर से होती है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि आवेदन पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।

कुलपति की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया में तीन सदस्यीय समिति गठित होगी। इसमें राजभवन और राज्य शासन से एक-एक सदस्य तथा विश्वविद्यालय कार्यपरिषद से एक सदस्य शामिल होंगे। समिति चयन मानदंड के आधार पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेगी और योग्य उम्मीदवारों का नाम पैनल के रूप में राजभवन को भेजेगी।

विज्ञापन में कुलपति पद के लिए आवश्यक मापदंड भी निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार को प्रोफेसर के पद पर कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए या किसी प्रतिष्ठित शोध एवं शैक्षणिक प्रशासनिक संगठन में 10 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। इसके अलावा कुलपति पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष तय की गई है। राजभवन द्वारा विज्ञापन जारी होने के बाद अब विश्वविद्यालय के प्राध्यापक इस प्रतिष्ठित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए कुलपति की नियुक्ति राजभवन द्वारा की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई