GEM Portal Investigation: अटल बिहारी यूनिवर्सिटी में खरीदी घोटाले का शक,8 घंटे चली जांच….

GEM Portal Investigation: जैम पोर्टल से खरीदी पर सवाल,1 करोड़ की खरीद पर जांच तेज.....

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में जैम पोर्टल के जरिए की गई खरीदी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। (GEM Portal Investigation) शिकायत के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। यह टीम सोमवार को विश्वविद्यालय पहुंची और लगभग 8 घंटे तक पूरी प्रक्रिया की जांच करती रही। जांच टीम ने विश्वविद्यालय में खरीदे गए सभी सामानों के दस्तावेज देखे, बिल, भुगतान जानकारी चेक की और सामानों का भौतिक सत्यापन भी किया।

उच्च शिक्षा विभाग सतर्क,अटल विश्वविद्यालय में तीन सदस्यीय जांच टीम पहुंची, GEM Portal Investigation

आरोप है कि बिना निविदा प्रक्रिया अपनाए, L1 पद्धति से लगभग 1 करोड़ रुपए की खरीदी कर ली गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह प्रक्रिया नियमों के खिलाफ है और इसमें गड़बड़ी की आशंका है। जांच समिति सभी दस्तावेजों और बयानबाजी का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग को सौंपेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खरीदी प्रक्रिया में कोई अनियमितता हुई है या नहीं। फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन और कर्मचारी जांच को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई