मोबाइल पर बात करते देख पति ने टोका, पत्नी ने गला दबाकर हत्या की कोशिश की

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में वैवाहिक विवाद का मामला गंभीर रूप ले गया, जब एक महिला ने देर रात मोबाइल पर बात करने से रोके जाने पर अपने पति पर हमला कर दिया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, मुकेश साहू व्यापार विहार स्थित टेंट हाउस में काम करता है और उसका विवाह रागिनी यादव से आर्य समाज में प्रेम विवाह के रूप में हुआ था। 2 दिसंबर की रात करीब 11 बजे मुकेश घर पर था, जब उसने अपनी पत्नी को फोन पर किसी से बात करते देखा। उसने पत्नी को देर रात बात करने से रोका, तो वह गुस्से में आ गई।

पत्नी ने गालियां देते हुए मुकेश की दोनों कलाइयों पर दांत से काट लिया और मारपीट करते हुए उसका गला दबाया। मुकेश ने किसी तरह खुद को छुड़ाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई