खेत में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरपाली में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सुबह खेत पर काम करने गई महिला के पास गांव का ही युवक यशवंत मिरी पहुंचा और सूनसान जगह का फायदा उठाते हुए उसने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

पीड़िता के चिल्लाने पर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें देखते ही आरोपी वहां से भाग गया। महिला ने घर पहुंचकर वारदात की जानकारी परिजनों को दी। कुछ ही देर में यह घटना पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे बरपाली बस स्टैंड के पास पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी की मौके पर ही जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। वहीं ग्रामीणों की पिटाई से घायल आरोपी यशवंत मिरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई