मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुहेला पहुंचे, हेलीपेड पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत

बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हेलीकॉप्टर से तहसील मुख्यालय सुहेला पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद रहे। जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दुर्गोत्सव मैदान हेलीपेड पर उतरा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता ने तालियों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कलेक्टर दीपक सोनी ने हेलीपेड पर स्वयं पहुंचकर मुख्यमंत्री की अगवानी की।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील, जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियां चाक–चौबंद दिखीं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई