हाईवे पर कार रोककर बर्थडे मनाना पड़ा भारी, सोनहत के BMO पर FIR दर्ज

बैकुंठपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के बीच कार रोककर बर्थडे सेलिब्रेट करना सोनहत के BMO डॉ. अनित बखला को भारी पड़ गया। उनका बर्थडे मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह अपने दोस्त के साथ कार की बोनट पर केक काटते और आतिशबाजी करते नजर आ रहे हैं।

यह घटना 28 नवंबर की रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले के ग्राम आनी के रहने वाले डॉ. अनित बखला वर्तमान में सोनहत में बीएमओ पद पर पदस्थ हैं। वह अपने दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने जा रहे थे। तभी बैकुंठपुर के पास रामपुर तिराहा के पास उन्होंने कार (क्रमांक CG 16 CR 0016) को बीच सड़क में खड़ा कर दिया और बोनट पर केक रखकर बर्थडे मनाना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे खतरनाक व गैर जिम्मेदाराना बताया। हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद इस तरह का कृत्य करना नियमों का उल्लंघन माना गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने डॉ. अनित बखला और उनके दोस्त पर BNS की धारा 285, 288, 3(5) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 122 व 177 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि ऐसी हरकतें सड़क हादसे का कारण बन सकती हैं, इसलिए सख्त कार्रवाई की गई है।

IMG 5833

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई