छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में बड़ा फर्जीवाड़ा! सीबीआई जांच में नए खुलासों की आशंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रावतपुरा मेडिकल इंस्टीट्यूट में हुए घोटाले की जांच अभी जारी ही थी कि अब शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में फर्जी डॉक्टरों की नियुक्ति का नया मामला सामने आ गया है। पीड़ित मेडिकल छात्रों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है और कई उच्च संस्थाओं में शिकायतें भेजी हैं।

सीबीआई रायपुर में मौजूद

बताया गया है कि छत्तीसगढ़ के कई मेडिकल कॉलेजों में हो रहे फर्जीवाड़ों को लेकर छात्रों ने भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परिषद (NMC) में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम रायपुर पहुंच चुकी है। अब लगभग सभी मेडिकल कॉलेज जांच के दायरे में आ गए हैं।

फर्जी डॉक्टरों की नियुक्ति का आरोप

शिकायत के अनुसार, शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज भिलाई में एमबीबीएस डॉक्टरों को फर्जी MD/MS की डिग्री दिखाकर भर्ती किया जाता है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि चेयरमैन के निजी सलाहकार पल्लवी सिंगोटे और कॉलेज के डीन डॉ. प्रकाश वाकोडे मिलकर यह फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।

इंस्पेक्शन के समय मचा ‘जुगाड़’

छात्रों ने बताया कि NMC इंस्पेक्शन के समय बाहर राज्यों महाराष्ट्र और दिल्ली से डॉक्टरों को एक दिन के लिए बुलाया जाता है और उन्हें बड़ी रकम देकर कॉलेज में कार्यरत दिखाया जाता है। कई डॉक्टर और प्रोफेसर नियमित कर्मचारी भी नहीं हैं, लेकिन उनकी फर्जी हाजिरी लगाई जाती है।

इसी तरह फर्जी मरीजों को भी इंतजाम कर NMC को दिखाया जाता है।

गरीब मरीजों की जान से खिलवाड़

छात्रों ने आरोप लगाया कि फर्जी डॉक्टर मरीजों का इलाज भी करते हैं, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ती है। इसके अलावा, पल्लवी सिंगोटे और डीन पर आरोप है कि फर्जी डॉक्टरों को ज्यादा वेतन दिलवाकर उनकी आधी सैलरी वापस ले ली जाती है।

6–7 साल से चल रहा खेल

शिकायत में दावा किया गया है कि यह फर्जीवाड़ा पिछले 6–7 सालों से चल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में यह काम और ज्यादा खुलकर किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि डीन प्रकाश वाकोडे सिर्फ नाम के प्रमुख हैं और असली संचालन पल्लवी सिंगोटे करती हैं।

दस्तावेजों सहित कई जगह भेजी शिकायतें

पीड़ित छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्रालय, NMC, CBI, चिकित्सा शिक्षा विभाग और शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज प्रबंधन सहित कई अधिकारियों को शिकायत भेजी है। छात्रों ने मांग की है कि इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि मेडिकल शिक्षा और मरीजों की सुरक्षा को बचाया जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई