Chief Minister Effigy Burning: जमीन के बढ़े दाम, धान खरीदी की अव्यवस्था और महंगे बिजली बिल को लेकर कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन…..

Chief Minister Effigy Burning: राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ ग्रामीण और शहरी कांग्रेस का आंदोलन

राज्य में जमीन के दामों में बढ़ोतरी, धान खरीदी में हो रही देरी और महंगे बिजली बिलों के विरोध में रविवार को जिला ग्रामीण और शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया। (Chief Minister Effigy Burning) कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आम जनता, विशेषकर किसानों और गरीब वर्ग को लगातार आर्थिक बोझ के नीचे धकेल रही है।

जनता पर बढ़ते बोझ का आरोप, Chief Minister Effigy Burning

ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि प्रदेश में जमीन के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे आम ग्रामीण परिवार और किसान बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि राज्य सरकार अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए जमीन के दर बढ़ा रही है, जबकि जनता की आर्थिक स्थिति पहले ही कमजोर है।

गंगोत्री ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा 15 नवंबर से सुचारू धान खरीदी शुरू करने के दावे केवल दिखावा साबित हुए हैं, क्योंकि कई किसानों की धान खरीदी अब भी अटकी हुई है। वहीं बिजली बिलों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है, ग्रामीण क्षेत्रों में बिल कम नहीं हो रहे और पिछली सरकार की हाफ यूनिट योजना को बढ़ाकर फुल यूनिट कर दिया गया है। गंगोत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब और किसानों के साथ खड़ी रही है और इसी लड़ाई को आगे बढ़ाते पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन…..

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया है। (Chief Minister Effigy Burning) मिश्रा ने कहा कि जिस जमीन का मूल्य पहले ₹1 था, उसे बढ़ाकर ₹5 कर दिया गया है जिससे भविष्य में लोग प्लॉट खरीदने में असमर्थ होंगे और डिफॉल्टर बनने की स्थिति पैदा होगी। रजिस्ट्री महंगी होगी और गरीब–मध्यम वर्ग जमीन से दूर हो जाएगा।

उन्होंने संयुक्त रूप से सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जमीन, धान खरीदी और बिजली बिल के मुद्दों पर सुधार नहीं किया गया, तो कांग्रेस आगे और उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button