भारत–दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले बड़ी कार्रवाई: स्टेडियम में खाने-पीने की वस्तुओं पर लगेगा तय रेट, वेंडरों को मनमानी की छूट नहीं

रायपुर। राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच से पहले छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने दर्शकों की सुविधा के लिए सख्त तैयारी की है। पिछले मैचों में खाद्य पदार्थों की मनमानी कीमतों की शिकायतें मिली थीं, जिन्हें रोकने के लिए इस बार खास कदम उठाए गए हैं।
संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि हर वेंडर को अपने गले में रेट लिस्ट पहनकर ही स्टेडियम में सामान बेचना होगा, ताकि दर्शकों को पूरी पारदर्शिता मिले। इसके अलावा सुरक्षा कारणों से स्टेडियम में पानी की बोतल न तो बेची जाएगी और न ही दर्शकों को अंदर ले जाने की अनुमति होगी।
स्टेडियम में खाद्य सामग्री के तय रेट (IND Vs SA मैच):
समोसा (2 पीस) — ₹60
पेटीज (1 पीस) — ₹50
कचौरी (2 पीस) — ₹50
बर्गर (1 पीस) — ₹80
सैंडविच (1 पीस) — ₹60
पॉपकॉर्न — ₹60
वेफर्स — एमआरपी
स्वीट कॉर्न — ₹60
बिरयानी — ₹150
आइसक्रीम — एमआरपी
संघ का कहना है कि इन नियमों का उद्देश्य दर्शकों को उचित कीमत, बेहतर सुविधा और सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि मैच का अनुभव शानदार हो सके।





