Incharge Suspended: देवरीखुर्द धान केंद्र में गड़बड़ी उजागर, प्रभारी निलंबित

Incharge Suspended: धान खरीदी में बड़ा एक्शन,सहायक प्रबंधक राममनोहर कौशिक सस्पेंड

बिलासपुर के देवरीखुर्द धान खरीदी केंद्र में हुई गड़बड़ी अब बड़े एक्शन की वजह बन गई है। (Incharge Suspended) जांच में अनियमितताएं साबित होने के बाद केंद्र के प्रभारी और सहायक प्रबंधक राममनोहर कौशिक को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल की अनुशंसा पर की गई है।दरअसल 25 नवंबर को देवरीखुर्द धान खरीदी केंद्र में अनियमितता की शिकायत मिली थी। किसानों को परेशान करने और नियमों का पालन न करने की बात सामने आई थी।

मानक वजन से कम बारदाने,स्टैकिंग गड़बड़,जांच में खुली पोल, कलेक्टर ने दिए थे सख्त निर्देश,जांच रिपोर्ट आते ही कार्रवाई…

शिकायत मिलते ही कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। (Incharge Suspended) जांच की जिम्मेदारी सहकारिता विस्तार अधिकारी, तखतपुर को सौंपी गई।जांच में पाया गया कि कई बारदाने मानक वजन के अनुरूप नहीं थे। खाली बारदानों की ठीक से रखरखाव व्यवस्था नहीं थी। स्टोर में रखा गया धान भी सही तरीके से स्टैक नहीं किया गया था।

यहां तक कि डैमेज धान की उपयोगिता और भंडारण में भी कई कमियां मिलीं।जांच अधिकारी की रिपोर्ट में साफ लिखा गया कि खरीदी केंद्र प्रभारी ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई। सभी आरोप प्रमाणित होने के बाद सहकारिता विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है।कलेक्टर ने साफ किया है कि किसानों को परेशान करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई