Paddy Seized: 20 लाख से ज्यादा का अवैध धान पकड़ा गया….

Paddy Seized: अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई,5 जगह छापे, 7.44 लाख का धान जब्त...

जिले में अवैध धान संग्रहण और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। (Paddy Seized) बुधवार को भी जांच टीम ने पांच जगहों पर छापेमारी कर 7 लाख 44 हजार रुपए मूल्य का अवैध धान जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जिला खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि कुल 533 बोरी यानी 240 क्विंटल धान जब्त किया गया है।

छापों की बौछार,प्रशासन ने फिर पकड़ा अवैध धान….

यह कार्रवाई राजस्व विभाग के नेतृत्व में खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने की। (Paddy Seized) बिल्हा के रूपचंद किराना स्टोर्स से 113 बोरी, ग्राम बरतोरी के ओम ट्रेडर्स से 188 बोरी, कोटा के गुप्ता ट्रेडर्स से 110 बोरी, रतनपुर में गंगाराम की दुकान से 77 बोरी और रानीगांव के दुर्गा ट्रेडर्स से 115 बोरी धान जब्त किया गया।जिले में अब तक कुल 20 लाख रुपए से अधिक का अवैध धान पकड़ा जा चुका है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध धान संग्रहण और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button