सुकमा में बड़ी सफलता: 15 लाख इनामी माओवादी आत्मसमर्पण, मुख्यधारा में लौटे

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान लगातार सफल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी उपलब्धि मिली है। यहां 15 सक्रिय माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला लिया है। इन सभी पर मिलाकर 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पित माओवादियों में PLGA बटालियन-01 के 4 हार्डकोर सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा PPCM के 4, SCM के 2, पार्टी सदस्य 3 और अन्य 8 माओवादी भी मुख्यधारा में लौटे हैं। इनमें 10 पुरुष और 5 महिला माओवादी शामिल हैं।

इन पर घोषित इनाम में-

4 माओवादी: 8-8 लाख रुपये,

2 माओवादी: 5-5 लाख रुपये,

1 माओवादी: 3 लाख,

1 माओवादी: 2 लाख,

1 माओवादी: 1 लाख रुपये शामिल थे।

माओवादियों ने बताया कि वे ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति’ और पुना मुर्गम योजना से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। साथ ही, तर्रेम और अंसदरी क्षेत्रों में नए सुरक्षा कैंपों की बढ़ी मौजूदगी ने भी उन्हें हथियार छोड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस सफलता में जिला पुलिस, DRG, RAF, CRPF (02, 212, 217, 223 बटालियन), COBRA 207 और विभिन्न इंटेलिजेंस एजेंसियों की अहम भूमिका रही।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई