छत्तीसगढ़ के 68 युवा यूनिटी मार्च 2025 के लिए नागपुर रवाना, सीएम साय बोले:प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

रायपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यूनिटी मार्च 2025 में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के 68 युवा आज नागपुर के लिए रवाना हुए। रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उपस्थित रहे। मंच से सभी ने ‘सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे’ के नारे लगाए और युवाओं को उत्साहपूर्वक रवाना किया।

कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का दिन है। उन्होंने कहा, “हमारे 68 युवा यूनिटी मार्च में शामिल हो रहे हैं, जो सरदार पटेल के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता का संदेश पूरे देश में लेकर जाएंगे।”

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि हर साल आयोजित होने वाला यह मार्च इस बार छत्तीसगढ़ के लिए खास है क्योंकि रिकॉर्ड संख्या में युवा इसमें भाग ले रहे हैं।

डिप्टी सीएम और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने बताया कि इस वर्ष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। ऐसे अवसर पर प्रदेश के युवा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक की राष्ट्रीय पदयात्रा में शामिल होकर बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हर नौजवान के मन में देशभक्ति और एकता की नई प्रेरणा जगाएगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने युवाओं को शुभकामनाएँ दीं और सुरक्षित, सफल यात्रा की कामना की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई