ऐतिहासिक लेबर कोड्स लागू: सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार की पहल की सराहना

नई दिल्ली/रायपुर। देश में चार लेबर कोड्स के ऐतिहासिक क्रियान्वयन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के दूरदर्शी नेतृत्व की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत के श्रम क्षेत्र में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव है, जो 400 मिलियन से अधिक श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान को नई मजबूती देगा।

सीएम साय ने कहा कि लेबर कोड्स लागू होने से देश में एक अधिक पारदर्शी, समावेशी और श्रमिक-हितैषी औद्योगिक वातावरण तैयार होगा। इन संहिताओं के तहत यूनिवर्सल मिनिमम वेतन, महिला व पुरुषों को समान वेतन, फिक्स्ड-टर्म कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, सभी श्रमिकों के लिए सोशल सिक्योरिटी, मुफ्त सालाना हेल्थ चेकअप और ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान जैसी सुविधाएं सुनिश्चित होंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और डॉ. मंडाविया की दूरदर्शिता ने श्रम सुधारों को नई दिशा दी है। यह कदम न केवल श्रमिकों को मजबूत करेगा, बल्कि उद्योगों के विकास, निवेश वृद्धि और रोजगार सृजन में भी अहम रोल निभाएगा। इससे भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा क्षमता और भी बढ़ेगी।

उन्होंने श्रमिकों और उद्योगपतियों से अपील की कि वे इन सुधारों का सकारात्मक उपयोग करें और देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में सहयोग दें। सीएम साय ने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देना ही एक सशक्त राष्ट्र का प्रतीक है।

उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद देते हुए इसे भारत के श्रम क्षेत्र में सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button