Education Department Order: अब प्राचार्य पकड़ेंगे आवारा कुत्ते,डीपीआई का विस्फोटक आदेश जारी
Education Department Order: स्कूल प्राचार्यों पर नई मुसीबत,अब कुत्ता पकड़ो अभियान की जिम्मेदारी....

छत्तीसगढ में अब स्कूलों के प्राचार्य और प्रधान पाठकों को एक नया और चौंकाने वाला काम सौंपा गया है। (Education Department Order) डीपीआई ने नया आदेश जारी करते हुए निर्देश दिया है कि अब संस्था प्रमुख आवारा कुत्तों को पकड़वाने का जिम्मा निभाएंगे। जी हां अब स्कूल चलाने वालों को प्रशासन के साथ मिलकर कुत्तों की पकड़ाई तक करनी होगीस्कूलों में पहले ही शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी, विभिन्न सर्वे और सरकारी कामों में सहभागिता रहती है। ऐसे में अब संस्था प्रमुखों पर एक और जिम्मेदारी डाल दी गई है।
शिक्षकों पर बढ़ा बोझ,अब कुत्तों की पकड़ाई भी स्कूलों का काम….
आदेश के अनुसार, स्कूल परिसर और उसके आसपास विचरण करने वाले आवारा कुत्तों की सूचना प्राचार्य ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और नगर निगम के डॉग कैचर अधिकारियों को देंगे। उनकी सहायता से इन कुत्तों को पकड़ा भी जाएगा।इसके अलावा यदि किसी बच्चे को आवारा कुत्ता काट लेता है, तो प्राचार्य या प्रधान पाठक को तुरंत उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार सुनिश्चित करना होगा। यह जिम्मेदारी भी स्कूल प्रमुखों को ही सौंपी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने साफ कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई आवश्यक है।
अब प्राचार्य पकड़ेंगे आवारा कुत्ते,डीपीआई का विस्फोटक आदेश जारी
इसलिए सभी स्कूलों में आवारा कुत्तों के प्रवेश को रोकने के लिए पंचायत और निगम के सहयोग से उचित इंतजाम किए जाएं। (Education Department Order) इस आदेश का पालन विद्यालयों में सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी अब जेडी और डीईओ पर होगी। सवाल यह है कि पहले से ही अनेक गैर-शैक्षणिक कार्यों में उलझे शिक्षक और प्राचार्य अब इन नई जिम्मेदारियों को कैसे निभाएंगे?
फिलहाल आदेश लागू हो चुका है और स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज है।





