The Strike Is Over: सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित,
The Strike Is Over: सभी लौटे ड्यूटी पर

-सहकारी समिति कर्मचारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया है। (The Strike Is Over) जिले के सभी कर्मचारी आज से अपने-अपने धान खरीदी केंद्रों पर वापस काम पर लौट रहे हैं।पिछले कई दिनों से जारी यह हड़ताल धान खरीदी व्यवस्था को लगातार प्रभावित कर रही थी।समितियों के कर्मचारी अपनी कई मांगों को लेकर काम से दूर थे, जिसके कारण खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएँ धीमी पड़ गई थीं।
धान खरीदी को राहत,समिति कर्मचारियों ने तोड़ी हड़ताल….
लेकिन अब संघ ने सामूहिक निर्णय लेते हुए हड़ताल को रोकने का फैसला लिया है। (The Strike Is Over) कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से लगातार काम पर वापस लौटने का दबाव बनाया जा रहा था। स्थिति को देखते हुए संघ की बैठक में सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया कि धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारु रहे, इसके लिए वे तुरंत काम पर लौटेंगे।हड़ताल के स्थगित होने के बाद आज से सभी खरीदी केंद्रों पर कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो गई है और काम सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया है।
अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, खरीदी केंद्रों में काम फिर से शुरू….
इससे किसानों को भी बड़ी राहत मिली है, क्योंकि खरीदी प्रक्रिया अब फिर से गति पकड़ सकेगी।प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि कर्मचारियों की वापसी से धान खरीदी का पूरा सिस्टम फिर से पटरी पर आ जाएगा। वहीं कर्मचारी संघ ने साफ कहा है कि उनकी मांगें अभी भी कायम हैं और आगे समाधान के लिए वे प्रशासन से बातचीत जारी रखेंगे।





