Open A Liquor Store: ‘मदिरा दुकान खुलनी चाहिए… .गाँव में अनोखा बवाल

Open A Liquor Store: जहाँ लोग शराब दुकान बंद कराते हैं, वहीं ग्रामीण खुलवाने पर अड़े....

सकरी थाना क्षेत्र के कोणापूरी बरदुलापारा में शराब दुकान को लेकर ऐसा अनोखा मोड़ आया कि पूरे इलाके में चर्चा छिड़ गई है। (Open A Liquor Store) 16 नवंबर को जब शराब दुकान का निर्माण लगभग पूरा हो चुका था, तभी शराब से भरी गाड़ी दुकान में स्टॉक डालने पहुँच गई। गाड़ी आते ही गाँव के कुछ विरोधी ग्रामीण वहीं जुट गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया—“यहाँ शराब दुकान नहीं खुलने देंगे!” विरोध इतना तेज़ हुआ कि मदिरा वाहन बिना एक भी बोतल उतारे उल्टे पाँव वापस लौट गया।

कलेक्टरेट में गूँजा हटके आंदोलन ‘मदिरा दुकान खुलनी चाहिए… (Open A Liquor Store)

मामला यहीं खत्म हो जाता, पर कहानी ने फिर मोड़ लिया। आज उसी गाँव के कई युवा, बुज़ुर्ग और समर्थक कलेक्टर कार्यालय पहुँच गए और उन्होंने जोरदार नारेबाज़ी शुरू कर दी“मदिरा दुकान खुलनी चाहिए… खुलनी चाहिए!” कलेक्टरेट परिसर उनकी आवाज़ से गूंज उठा। आमतौर पर लोग शराब दुकान खुलने का विरोध करते हैं, लेकिन यहाँ तो लोग इसे खुलवाने पर अड़े हुए हैं! इस हटके आंदोलन ने पूरे ज़िले में हलचल मचा दी है, और लोग पूछ रहे हैं—आख़िर इस गाँव में ऐसा क्या हो रहा है…

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई