छपोरा में बनेगा 33/11 केवी उपकेंद्र, 39 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमि पूजन

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप आम जनता को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में रायगढ़ जिले में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार, 12 नवंबर को वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने ग्राम छपोरा में 3.15 एमवीए क्षमता वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। यह परियोजना मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के तहत 277 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि इस उपकेंद्र के निर्माण से पुसौर क्षेत्र के 39 गांवों को स्थायी और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल इन गांवों की बिजली सप्लाई पुसौर और झलमला उपकेंद्रों से होती है, जिससे लंबी दूरी और अधिक लोड के कारण वोल्टेज में गिरावट और बार-बार फाल्ट की समस्या आती है। नया उपकेंद्र बनने से किसानों और ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता मनीष तनेजा ने बताया कि इस उपकेंद्र से सीधे तौर पर 17 गांवों को लाभ मिलेगा, जिनमें छपोरा, ठेंगापाली, कांदागढ़, महलोई, लोहाखान, बोदाझरिया, नेतानगर, झिलगीटार और देवलसुरा सहित अन्य गांव शामिल हैं।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष हेमलता चौहान, जिला पंचायत सदस्य बृजेश गुप्ता, अधीक्षण अभियंता गुंजन शर्मा, एसडीएम महेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता नरेंद्र नायक, सहायक अभियंता लक्ष्मीकांत पटेल, ग्राम सरपंच धनेश्वर प्रधान समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई