The Car Hit: नशे में कार चालक ने डाक्टर की खड़ी कार को मारी टक्कर
The Car Hit: गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त.....

बिलासपुर में शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने खड़ी कार को टक्कर मार दी, जिससे डाक्टर की कार क्षतिग्रस्त हो गई। (The Car Hit) पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बिलासपुर में शराब के नशे में कार चलाने पर चालक गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला शुभम विहार में 7 नवंबर को डाक्टर प्रभुदत्त साहू अपनी कार खड़ी कर रहे थे, तभी अचानक शशिकांत शर्मा नामक कार चालक ने शराब के नशे में धुत होकर तेज़ रफ्तार से आकर उनकी कार को टक्कर मार दी।(The Car Hit) यह घटना रात 8.45 बजे के करीब हुई, जिससे डाक्टर की कार क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला,The Car Hit
पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और चालक शशिकांत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। (The Car Hit) पुलिस ने डाक्टर की शिकायत पर मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना ने शराब पीकर गाड़ी चलाने से होने वाली गंभीर दुर्घटनाओं को एक बार फिर उजागर किया है।





