अबूझमाड़ में ग्रामीणों ने खुद संभाली जिम्मेदारी, 12 किमी सड़क की मरम्मत अपने हाथों से शुरू की

दंतेवाड़ा। अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी मेहनत और एकजुटता से मिसाल पेश की है। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी 12 किलोमीटर लंबी सड़क को सुधारने के लिए ग्रामीणों ने खुद ही श्रमदान शुरू कर दिया है।

यह सड़क कई गांवों को जोड़ती है, लेकिन बड़े-बड़े गड्ढों और खराब सतह के कारण लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्कूल जाने वाले बच्चे, किसान, मरीज और वाहन चालक सभी परेशान थे।

तीन गांवों के ग्रामीणों ने मिलकर सड़क की मरम्मत का बीड़ा उठाया। उन्होंने अपने हाथों से गड्ढे भरे और सड़क को समतल किया। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहल सिर्फ अपनी सुविधा के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों की आवाजाही आसान करने के लिए की जा रही है।

ग्रामीण बताते हैं कि बरसात के मौसम में सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती थी कि गांवों का संपर्क बाकी इलाकों से टूट जाता था। अब उम्मीद है कि इस सुधार से आने-जाने में आसानी होगी और आपातकालीन हालात में भी मदद जल्द पहुंच सकेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई