दंतेवाड़ा में पत्रकार को धमकी देने का मामला, बीजेपी जिला अध्यक्ष पर आरोप – पत्रकार संघ ने की कार्रवाई की मांग

दंतेवाड़ा। जिले में एक पत्रकार को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। आरोप बीजेपी जिला अध्यक्ष पर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद पत्रकार को यह धमकी दी गई।

इस घटना के विरोध में जिले के पत्रकार संघ ने 7 नवंबर को कलेक्टर कुणाल दुदावत को ज्ञापन सौंपा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संघ ने इस संबंध में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को भी पत्र लिखा है।

कलेक्टर ने मामले की जांच कराने की बात कही है। वहीं, बस्तर जिला पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकार इस मुद्दे पर एकजुट हो गए हैं। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

संघ ने याद दिलाया कि इससे पहले भी खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या हो चुकी है। ऐसे में इस मामले को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button