Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

IPS रतनलाल डांगी चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी के निदेशक पद से हटाए गए, PHQ अटैच

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी को चंदखुरी स्थित पुलिस ट्रेनिंग अकादमी के निदेशक पद से हटा दिया गया है।

राज्य सरकार ने उन्हें पुलिस मुख्यालय (PHQ) अटैच करने का आदेश जारी किया है। वहीं, उनकी जगह आईपीएस अजय यादव को चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने शुक्रवार को इसका आधिकारिक आदेश जारी किया।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर लगातार सात वर्षों तक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। महिला ने अपनी शिकायत के साथ कई डिजिटल साक्ष्य और चैट रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत किए थे। शिकायत को गंभीर मानते हुए गृह विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

वहीं, आईपीएस डांगी ने इन आरोपों को झूठा और निराधार बताते हुए कहा था कि यह उनके खिलाफ रची गई एक बड़ी साजिश है। उनका कहना था कि उनकी साफ-सुथरी छवि और वरिष्ठता के कारण कुछ लोग उन्हें संभावित उच्च पदस्थ नियुक्तियों से रोकना चाहते हैं।

इस विवाद के बीच शिकायतकर्ता महिला की बहन और जीजा ने मीडिया से चर्चा करते हुए खुद को “वास्तविक पीड़ित” बताया और आरोपों को मनगढ़ंत कहा। उनका दावा था कि यह पूरा विवाद निजी मतभेदों से प्रेरित है।

विभागीय जांच जारी है और फिलहाल डांगी को अकादमी निदेशक पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने तक उन्हें कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई