Achanakmar Tiger Reserve: अचानकमार टाइगर रिजर्व के खुले दरवाजे
Achanakmar Tiger Reserve: जंगल सफारी का रोमांच शुरु

अचानकमार में गूंजेगी जंगल सफारी की गूंज, शनिवार से शुरू हुआ नया सीजन(Achanakmar Tiger Reserve)
छत्तीसगढ़ के सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्यों में से एक अचानकमार टाइगर रिजर्व एक बार फिर पर्यटकों के लिए खुल गया है। 1 नवंबर से यहां जंगल सफारी शुरू हो गया है, और इस बार का सीजन कुछ खास रहने वाला है।(Achanakmar Tiger Reserve) बरसात के बाद बंद रहा अचानकमार अब अपने पूरे हरे-भरे और ताजगी भरे रूप में पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार है। इस बार की सबसे बड़ी आकर्षण बनी है,टाइगर झूमरी और उसके नन्हे शावक। इन्हें देखने के लिए देशभर से पर्यटक पहले ही अपनी बुकिंग करवा चुके हैं। मैकल पर्वत की गोद में बसा यह टाइगर रिजर्व, हिरण, भालू, चीतल, सांभर, उड़न गिलहरी और हजारों पक्षियों का घर है।
मैकल पर्वत की गोद में बसा वन्य जीवो का संसार, (Achanakmar Tiger Reserve)
यहाँ की हरियाली, ठंडी हवा और पक्षियों की चहचहाहट पर्यटकों को एक अद्भुत अनुभव देती है। (Achanakmar Tiger Reserve) इस सीजन में कुछ नया किया गया है जैसे नेचर ट्रेल वॉक, जिसमें स्थानीय गाइड के साथ पैदल भ्रमण कर पर्यटक तितलियों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे। साथ ही टाइगर कैंटीन में स्थानीय व्यंजन और स्नैक्स की भी व्यवस्था की गई है।वन विभाग ने इस बार सफारी बुकिंग को पूरी तरह ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ दिया है। अब पर्यटक अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे सफारी की एडवांस बुकिंग कर सकते हैं। सुबह 6 से 9, 10:30 से 1:30 और शाम 3 से 6 बजे तक सफारी के तीन सत्र रखे गए हैं। अचानकमार टाइगर रिजर्व बिलासपुर से करीब 55 किलोमीटर और रायपुर से 200 किलोमीटर की दूरी पर है।





